नमस्कार दोस्तों!!! आज हम आपके लिए बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसानों को कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए (Bihar Kisan Registration) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए, कृषि विभाग द्वारा (DBT Agriculture) आधिकारिक वेबसाइट की शुरुआत कर दी गई है|
DBT Agriculture portal पर जाकर राज्य के किसान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न तरह की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे| आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Bihar Kisan Registration से जुड़ी सभी जानकारियां जैसे की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें. यह सभी जानकारियां विस्तार पूर्वक प्रदान करेंगे अधिक जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़ लीजिए|
Bihar Kisan Registration at DBT Agriculture

जैसा कि हमने आपको बताया कि बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है| राज्य में बहुत से नागरिक आज भी कृषि के ऊपर ही निर्भर करते हैं, राज्य में किसानों को कृषि से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा (DBT Agriculture) की आधिकारिक वेबसाइट शुरू कर दी गई है| जिसके जरिए राज्य के नागरिक ऑनलाइन घर पर इंटरनेट के माध्यम से Online Registration कर सकेंगे| इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी इस पोर्टल के जरिए योग्य उम्मीदवारों को प्रदान कर दी जाएगी|
- योजना का नाम – बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2021
- शुरू की गई योजना – राज्य सरकार द्वारा
- लाभार्थी – बिहार राज्य के नागरिक
- आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट –
बिहार किसान पंजीकरण 2021 का उद्देश्य
दोस्तों जैसा कि हमने आपको बताया कि बिहार सरकार द्वारा इस योजना का लाभ केवल बिहार राज्य के नागरिकों को दिया जाएगा राज्य में 2 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि करने वाले परिवार योजना के लिए पात्र होंगे| योजना का लाभ लेने के लिए आपको बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही है आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा| यहां पर आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, बीज सब्सिडी पंजीकरण, सूखा प्रभावित ब्लॉकों के लिए इनपुट सब्सिडी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डीजल सब्सिडी, कृषि यंत्रीकरण योजना, जैविक खेती की सब्सिडी जैसी योजनाओं का लाभ पोर्टल के माध्यम से प्रदान किया जाएगा|
DBT Agriculture Bihar Portal द्वारा दी जाने वाली सेवाएं
दोस्तों इस पोर्टल के जरिए आप किन-किन योजनाओं का यह सभी जानकारियां अब हम आपको बताने जा रहे हैं| इस योजना के तहत दी जाने वाली सभी योजनाओं की जानकारी नीचे प्रदान की गई है|
- कृषि इनपुट अनुदान रवि फसल
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
- जल जीवन हरियाली योजना
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
- डीजल अनुदान योजना
- कृषि यंत्रीकरण योजना
- डीजल अनुदान रवि
- जैविक खेती अनुदान आवेदन
- बीज अनुदान आवेदन
- कृषि इनपुट अनुदान
- कृषि इनपुट रवि
आवश्यक दस्तावेज
- dbt agriculture Bihar का लाभ केवल बिहार राज्य के स्थाई निवासियों को दिया जाएगा|
- Bihar Kisan Panjikaran के अंतर्गत राज्य के दो परिवार जिनके पास 2 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि है योजना के लिए पात्र हैं|
- योजना का लाभ लेने वाले किसान को कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रस्तुत करना होगा|
- आवेदन पत्र में केवल प्रमाणित विवरण प्रस्तुत करना होगा अन्यथा आवेदन स्वीकार किए जाएंगे|
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट
- बैंक खाता नंबर
- IFSC कोड
- मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
- पासपोर्ट साइज फोटो
(पंजीकरण) बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021
बिहार किसान पंजीकरण 2021 कैसे करें?
- DBT Bihar Agriculture का लाभ लेने के लिए आपको सर्वप्रथम कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|

- आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको पंजीकरण / रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा|

ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने तीन अन्य ऑप्शन दिखाई देंगे|
इसमें आपको रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना है| यदि आप दूसरे या तीसरे विकल्प से क्लिक करना चाहते हैं तो आपको उंगलियों और आंखों को स्कैन करना होगा|
- इसलिए हम आपसे यह विनती करते हैं कि आप पहले ऑप्शन पर क्लिक करें|
- इस तरह अब आपके सामने बायोमेट्रिक की ऑप्शन पर क्लिक करें यहां पर आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर फ्रंट पेज खुल जाएगा|
- यहां पर आपको आधार कार्ड के हिसाब से ही आवेदन करना होगा|
- यह सभी जानकारियां भर देने के बाद आप Authentication के ऑप्शन पर क्लिक करना है| जैसे आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके पंजीकृत मोबाइल पर OTP प्रदान किया जाएगा|
- OTP भर देने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
- इस पेज पर आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे जिसमें से आपको पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा|
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको जुड़ी जानकारी है जैसे कि नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि जानकारियां भरनी होगी|
इस तरह आप का पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी|
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन आवेदन की स्थिति @DBT Agriculture की जांच कैसे करें?
- बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2021 का लाभ लेने के लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|

- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको आवेदन की स्थिति / प्रिंट का ऑप्शन दिखाई देगा|

ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया Page खुल जाएगा|
- इस विकल्प पर आपको पीएम किसान योजना विकल्प का चयन करना है|
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी|
इस तरह आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं|
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन विभाग संशोधन कैसे करें?
- dbt bihar Agriculture का लाभ लेने के लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको विभिन्न संशोधन का ऑप्शन दिखाई देगा|
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज को जाएगा|
- इस पेज पर आपको मोबाइल संख्या / बैंक अकाउंट नंबर सुधार हेतु फॉर्म भर सकते हैं|
- इसके बाद आपके पंजीकरण फॉर्म में संशोधन हो जाएगा|
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन हेल्पलाइन नंबर :- सरकार द्वारा डीबीटी और पीएम किसान की समस्या निवारण के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है यह सेल्फ लाइन नंबर पर कॉल कर आप अधिक जानकारी प्राप्त कर पाएंगे|
- हेल्पलाइन नंबर – 0612-2233555
अंत में दोस्तों आज हमने आपको बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2021 की जानकारी दी आर्टिकल से जुड़े कोई भी प्रश्न आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्नों का अवश्य उत्तर देंगे धन्यवाद पोस्ट को शेयर करना ना भूले