नमस्कार दोस्तों!!! आज हम आपके लिए बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसान भाइयों के लिए प्राकृतिक आपदा के समय होने वाली समस्याओं को देखते हुए फसलों की क्षति को समझते हुए राज्य सरकार द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई है| जिसका नाम “बिहार फसल सहायता योजना 2021″ रखा गया है| Bihar Fasal Sahayata Yojana के अंतर्गत किसानों की फसलों की उपज पर 20% का नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर 7500 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी|
Bihar Fasal Sahayata Yojana 2021

यदि उपज दर में 20% से अधिक का नुकसान होता है, तो प्रति हेक्टेयर की दर पर 10000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी| आज हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana के बारे में सभी जानकारियां विस्तार पूर्वक प्रदान करेंगे अधिक जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़ लीजिए|
बिहार राज्य सरकार द्वारा अपने किसानों को उनकी फसल बीमा सहायता राशि प्रदान करने के लिए बिहार राज्य फसल सहायता योजना की शुरुआत की गई है| इस योजना के अंतर्गत किसानों को बाढ़, प्राकृतिक आपदा, अन्य तरह की आपदा आने पर नुकसान की भरपाई उनके बैंक के अकाउंट में सीधे जमा कर दी जाएगी| ध्यान दीजिए बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है| दोस्तों बिहार सरकार द्वारा बिहार फसल सहायता योजना की शुरुआत राज्य के किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के समय होने वाली क्षति की भरपाई के लिए की गई है|
- योजना का नाम – बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021
- शुरू की गई योजना – बिहार सरकार द्वारा
- लाभार्थी – राज्य के किसान
- सहायता राशि – 7500-10000 रुपए तक
- योजना का क्षेत्र – समस्त बिहार
- उद्देश्य – प्राकृतिक आपदा के समय सहायता देना
- आधिकारिक वेबसाइट – cooponline.bih.nic.in/fsy/login.aspx
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021 का उद्देश्य
जैसे कि आप सभी जानते हैं कि बिहार हमारे देश में कृषि प्रधान राज्य में से एक है राज्य में आज भी 50% से अधिक जनता कृषि पर ही निर्भर करती है| राज्य में कई बार सूखा, बे मौसमी प्रसाद, प्राकृतिक आपदा के समय किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और आगे भविष्य में खेती करने के प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से Bihar Fasal Sahayata Yojana की शुरुआत की गई हैं| बिहार सरकार की इस योजना का राज्य के लाखों लोगों को लाभ होगा| इसके अतिरिक्त बिहार सरकार राज्य में आत्मनिर्भर अभियान तथा किसानों को सशक्तिकरण बनाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है|
योजना के लिए सरकार द्वारा तय किए गए मापदंड
- तस्वीर (50 kB से कम होना चाहिए )
- पहचान पत्र (भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त) (400 KB से कम होना चाहिए और पीडीएफ (PDF) प्रारूप में होना चाहिए)
- बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ट की प्रति (400 KB से कम होना चाहिए और पीडीएफ (PDF) प्रारूप में होना चाहिए)
- आवासीय प्रमाण पत्र (400 KB से कम होना चाहिए और पीडीएफ (PDF) प्रारूप में होना चाहिए)
रैयत कृषक के लिए
- भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र (केवल अधिप्राप्ति के लिए)(1 MB से कम होना चाहिए )
- रैयत कृषक के जमीन का रसीद (केवल अधिप्राप्ति के लिए) (1 MB से कम होना चाहिए )
गैर रैयत कृषक के लिए
- स्व-घोषणा प्रमाण पत्र (केवल अधिप्राप्ति के लिए) (400 KB से कम होना चाहिए )
CM Fasal Sahayata Yojana का लाभ
- Bihar Fasal Sahayata Yojana 2021 का लाभ राज्य के किसानों को प्रदान किया जाएगा जिन की फसलें प्राकृतिक आपदा के समय क्षति हुई है|
- योजना के अंतर्गत किसानों को फसलों की बांसुरी उपज का 20% नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर 7500 रुपए प्रदान किए जाएंगे|
- इसके अतिरिक्त राज्य में किन किसानों की फसलों की वास्तविक उपज में 20% से अधिक नुकसान हुआ है उन किसानों को 10000 रुपए प्रदान किए जाएंगे|
- Bihar Fasal Sahayata Yojana का लाभ केवल उन्हीं किसानों को दिया जाएगा जिन की फसल प्राकृतिक आपदाओं में बर्बाद हुई है|
- सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि योग्य उम्मीदवार के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी|
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021 पात्रता
- योजना का लाभ केवल बिहार राज्य के स्थाई निवासियों को दिया जाएगा|
- इसके अतिरिक्त योग्य उम्मीदवार किसान आवेदक होना चाहिए|
- योजना के अंतर्गत जिन किसानों की फसल प्राकृतिक आपदाओं मौसम की मार से बर्बाद हुई है योजना के लिए पात्र होंगे|
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक अकाउंट
- खेती की जमीन के कागजात
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
RJD Neta Tejaswi Yadav Contact Number
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021 आवेदन कैसे करें?
यदि आप Bihar Fasal Sahayata Yojana का लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दिए हुए तरीकों को फॉलो करें:-
- बिहार राज्य फसल सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा|
- रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा|
- यहां पर आपको आधार है या नहीं का विकल्प दिखाई देगा अगर आपके पास आधार है तो हां का विकल्प पर क्लिक करें|
- फिर अपना आधार नंबर पर दिया अपना नाम भरना होगा सबमिट कर दें|
इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जाएगा|
अंत में दोस्तों आज हमने आपको “बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021” की जानकारी दी आर्टिकल से जुड़े कोई भी प्रश्न आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्नों का अवश्य उत्तर देंगे धन्यवाद पोस्ट को शेयर करना ना भूले|